Membership Donation
इसका उद्देश्य छात्रों को उच्च शिक्षा पूरी करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। यह योजना बिहार सरकार द्वारा 2016 में शुरू की गई थी। इसका उद्देश्य है कि पैसों की कमी के कारण कोई भी छात्र पढ़ाई न छोड़े।
इसके तहत छात्रों को पढ़ाई के लिए Education Loan (क्रेडिट कार्ड के रूप में) दिया जाता है। अधिकतम लोन: ₹4 लाख तक
उपयोग :- कॉलेज फीस, किताबें, हॉस्टल खर्च अन्य पढ़ाई खर्च अब यह लोन पूरी तरह ब्याज मुक्त (0% Interest) कर दिया गया है यानी आपको केवल मूल रकम (Principal) ही वापस करनी होगी |
कौन आवेदन कर सकता है बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए 12वीं पास होना जरूरी किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज/कोर्स में एडमिशन होना चाहिए उम्र: लगभग 25 साल तक कौन-कौन से कोर्स कवर होते हैं? B.A, B.Sc, B.Com Engineering (B.Tech) Medical (MBBS) MBA, Law, Polytechnic, ITI आदि |
जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड / पहचान पत्र 10वीं और 12वीं मार्कशीट एडमिशन प्रूफ निवास प्रमाण पत्र आय प्रमाण पत्र योजना के फायदे, गरीब छात्रों को पढ़ाई का मौका, बिना ब्याज लोन, आसान आवेदन प्रक्रिया, करियर बनाने में मदद | *T&C Apply.